रीवा। रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पाई गई एक मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला के सबंध में पतासाजी करके पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस मानसिक विक्षिप्त महिला के परिजनों की तलाश करते हुए बिहार में खोज निकाला है। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क किया है और परिजनों के आने के बाद वेरिफिकेशन करके गर्भवती मानसिक विक्षिप्त महिला को उनके हवाले करेगी।
अस्पताल प्रशासन ने दी थी सूचना
पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने मानसिक विक्षिप्त गर्भवती महिला के संबंध में जानकारी देते हुए बताएं कि अस्पताल प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में एक विक्षिप्त महिला को अज्ञात लोगो के द्वारा भर्ती कराया गया है। महिला का मामला होने के कारण पुलिस उसकी पताशा जानकारी करने में लगी तो वह बिहार की निकली है।
पति की तलाश में भटक रही महिला
एसपी विवेक सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला अपने पति की तलाश में भटकते हुए रीवा पहुंच गई थी। बताया जाता है कि 2 वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था और उसका पति छोड़कर चला गया। जिसके चलते महिला पति की तलाश करते हुए रीवा पहुंच गई। विक्षिप्त गर्भवती महिला के मिलने से पुलिस भी उलझ गई, लेकिन पुलिस की जांच अंततः महिला के परिजनों तक पहुचा दिया। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि गर्भवती विक्षिप्त महिला के संबंध में जानकारी मिलने पर पहले तो तरह-तरह की घटना की आशंका जाहिर की जा रही थी लेकिन महिला के गर्भवती होने की पुष्टि े बिहार में रहने वाले उसके परिजनों ने किया है। जिसके चलते पुलिस ने राहत की सांस ली है।