---Advertisement---

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे खंडवा, डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, कहा- कुछ दिन में धरती से गायब हो जाएगी कांग्रेस

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

खंडवा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्यप्रदेश में दिग्गजों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज खंडवा  पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। खंडवा जिले के पुनासा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बार-बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने का सिलसिला अब बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगले चुनाव एक साथ होंगे। इसके लिए जरूरी हुआ तो संशोधन भी करेंगे। हमारी पार्टी इसके लिए प्रस्ताव लेकर आएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से धरती से डायनासोर गायब हो गए उसी तरह से कुछ दिनों में कांग्रेस भी धरती से गायब हो जाएगी।

20 बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पुनासा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। सूरत और इंदौर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि करिश्मा हो गया कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे पहले भी 20 बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए लेकिन तब लोकतंत्र खतरे में नहीं आया। भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिया गए तो कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताती है।

कोई भी ताकत कांग्रेस को डूबने से नहीं बचा सकती

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, उसे दुनिया की कोई ताकत डूबने से बचा नहीं सकती। उन्होंने गांधीजी का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को अब भंग कर देना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी। अब जनता ने ठान लिया है कि कांग्रेस का सफाया होना चाहिए।

देश से महंगाई गायब हो गई

कांग्रेस के जमाने में महंगाई पर फिल्में बना करती थी लेकिन अब जब से देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अब महंगाई पर कोई फिल्म नहीं बन रही है, क्योंकि देश से महंगाई गायब हो गई है। इसीलिए अब कोई भी महंगाई पर फिल्म नहीं बनाना चाहता।

नरेंद्र मोदी ने गरीबी को चुनौती समझते हुए काम किया

राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू जी ,इंदिरा गांधी राजीव गांधी ,मनमोहन सिंह सभी ने गरीबी मिटाने के वादे किए लेकिन कोई भी गरीबी नहीं मिटा पाया। नरेंद्र मोदी ने गरीबी को चुनौती समझते हुए काम किया। उन्होंने कहा कि दुनिया की कई आर्थिक संस्थाएं बताती हैं कि पिछले 7 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

2027 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे

राजनाथ सिंह ने भारत की विरासत योग को दुनिया में पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2014 में दुनिया में भारत की अर्थव्यस्था की स्थिति 11वीं स्थान पर थी लेकिन 7 सालों में ही भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवें नंबर पर आ गई है। उन्होंने कहा दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज अर्थव्यवस्था है और 2027 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे।

भाषण देने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता

राजनाथ सिंह राजीव गांधी के एक रुपये भेजने वाली बात को समझाते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की चुनौती को स्वीकार किया। जनधन, मोबाइल और आधार को एक दूसरे से अटैच करते हुए भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा भाषण देने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता। भ्रष्टाचार खत्म सिस्टम में बदलाव लाकर किया जा सकता है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment