---Advertisement---

शाजापुर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- कांग्रेस ने राम मंदिर में अड़ंगा क्यों डाला, माफी मांगे

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देवास-शाजापुर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने देवास लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए कहा कि पिता, दादी और परदादा ने सालों तक सरकार चलाई और वे गरीबी नहीं हटा पाए। गरीबी हटाने की जगह गरीबों के साथ छलावा किया।

गांधी परिवार पर साधा निशाना

देवास शाजापुर में 13 मई को चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में यहां से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर निशान साधा। राहुल गांधी को पप्पू कहते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस के राहुल गांधी पप्पू कहते हैं कि हम सरकार में आएंगे तो देश से गरीबी हटा देंगे। जबकि पिछले 55 सालों तक उनकी मां सोनिया, उनकी दादी इंदिरा गांधी और उनके दादा नेहरू गांधी ने राज किया, लेकिन गरीबी हटाने की जगह गरीबों के साथ छलावा किया है।
उन्होंने कहा देश और प्रदेश में पिछले 10 सालों में जो काम और विकास हुआ वह कांग्रेस की 55 सालों की सरकार में नहीं हुआ था। देश और प्रदेश में मोदी सरकार की गारंटी है और जो विकास कार्य मोदी सरकार में हुए वह सबके सामने है। मोदी सरकार ने धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर सहित अन्य ऐतिहासिक काम किए हैं जिसके कारण कांग्रेसियों में बौखलाहट है। इसी बीच शाजापुर बस स्टैंड पर आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री ने शाजापुर के पूर्व विधायक रमेश दुबे के पुत्र नवीन दुबे, अंशुल हुरकट सहित एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment