भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने निवास पर विशेष प्रजाति की पुगनूंर गाय लालन-पालन करने के लिए आंध्र प्रदेश से लेकर आए हैं। जहां उन्होंने आवास में गाय का विधिवत पूजन स्वागत किया वहीं गाय का दुलार करते भी नजर आए। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज अत्यंत शुभ दिन है। मंगल बेला है, जब सौभाग्य से निवास पर विशेष प्रजाति की पुगनूंर गाय और नदी का आंध्र प्रदेश से आगमन हुआ। गौ माता की सेवा से जीवन धन्य करना परम पूणदायक है। निवास पर गौ माता मीरा और नंदी महाराज गोपाल जी का हार्दिक स्वागत है।
पुगनूंर गाय एमपी में दूसरी देश में 1000 संख्या
जानकारी के तहत पुगनूंर नस्ल गाय की संख्या देश में 1000 है। गिने-चुने स्थान पर ही इस नस्ल की गाय हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दूध व्यापारी के पास पुगनूंर गाय थी और अब दूसरी यह गाय मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची है। ज्ञात हो की हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पुगनूंर गाय का दुलार करते हुए नजर आए थे और उनकी फोटो भी वायरल हुई थी। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पुगनूंर गाय नस्ल की गाय अब अपने निवास पर लालन-पालन के लिए आंध्र प्रदेश से लेकर आए हैं।
1 लाख से 25 लाख रुपए है कीमत
जानकारी के तहत पुगनूंर गाय की कीमत 1 लाख से 25 लाख रुपए तक होती है। इस गाय की हाइट ढाई से 3 फीट के बीच होती है। सींग छोटी होती है। इसका वजन 105 से 200 किलोग्राम तक होता है।