एक्ट्रेस नोरा फतेही। बॉलीवुड कपल एवं प्रेमी जोड़ों को लेकर समय-समय पर बॉलीवुड कलाकार ही पोल खोलते रहे हैं। एक बार फिर बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि ज्यादातर बॉलीवुड कपल केवल नाम और पैसों के लिए शादी करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड कपल को लेकर जो खुलासे कि, वे चौंकाने वाले हैं।
जाने क्या बोली नोरा फतेही
झलक दिखला जा की जज रही नोरा फतेही हाल ही में द रणवीर शो रणवीर इलाहाबादिया के साथ इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को लेकर कई बड़े दावे किए। उन्होंने कहा कि मैने अपनी आंखों से देखा कि इंडस्ट्री में लोग रसूक के लिए न सिर्फ शादी करते हैं बल्कि महज यूज करते है। इतना ही नही उनका उद्रदेश्य महज पैसे कमाना है। नूरा यही तक नहीं रुकी और उन्होंने कहा कि यंहा इसलिए शादी करते हैं कि आगामी वर्षों तक उनकी चर्चा बनी रहे और इसके लिए वे काफी हिसाब- किताब लगाते हैं।
कुछ ऐसा भी कहा नूरा ने
फिल्म एक्ट्रेस ने कहा कि बॉलीवुड के कई ऐसे भी सितारे है जो केवल अपना स्टेटस मेंटेन करने के लिए शादी करते हैं। इस तरह की स्थित को देखते हुए वे किसी के साथ में रहना पसंद नहीं करती और ना ही वह कभी के साथ रहती है। ज्ञात हो कि मूलतः कनाडा की रहने वाली नूरा फतेही बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए कड़ी मशक्कत करके अपनी पहचान बनाई है। उन्होने अंग्रेजी से हटकर हिंदी भाषा को सीखा और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफल फिल्में भी दी है।