---Advertisement---

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बढ़त, लेकिन CM साय के ‘घर’ कुनकुरी में कांग्रेस ने दिया झटका

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, और कई स्थानों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अधिकांश क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने करीबी मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार को हराया। भाजपा प्रत्याशी की मांग पर पुनः मतगणना की गई, लेकिन अंतिम परिणाम में भी कांग्रेस की जीत बरकरार रही।

रायगढ़ नगर निगम में चाय विक्रेता जीववर्धन चौहान ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए रायगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी पार्टी की सफलता पर जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि यह साय सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है।

वहीं, रायपुर नगर निगम में भी भाजपा को बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। पार्टी की उम्मीदवार मीनल चौबे भारी मतों से आगे चल रही हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। यदि वे विजयी होती हैं, तो 15 वर्षों बाद रायपुर में मेयर पद भाजपा के खाते में जाएगा। मीनल चौबे इससे पहले नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं, और उनकी जीत को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment