---Advertisement---

रायपुर: महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी, 69.23 लाख महिलाओं को मिला लाभ

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश की 69.23 लाख से अधिक महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। हालांकि, इस बार करीब 7000 महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

पिछले माह जून में 69,30,041 महिलाओं को योजना का लाभ मिला था, जबकि इस बार यह संख्या घटकर 69,23,167 रह गई है। अब तक लगभग 90 हजार महिलाओं को योजना से बाहर किया जा चुका है, जिनमें से 48 हजार से अधिक महिलाएं निधन के कारण हटाई गई हैं। सूची अपडेट की प्रक्रिया हर महीने की 28 तारीख तक की जानकारी के आधार पर होती है।

विभाग के अनुसार, कुछ महिलाओं के पुराने आधार कार्ड निष्क्रिय हो गए थे, वहीं कुछ ने सरकारी सेवा में होने के बावजूद योजना का लाभ लिया, जिससे उनके नाम हटाए गए हैं और वसूली की कार्रवाई भी शुरू की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 10 मार्च 2024 को काशी से की थी। इसमें 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

विभाग ने महिलाओं से आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है ताकि भुगतान में बाधा न आए। साथ ही लाखों महिलाएं पंजीयन पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार कर रही हैं, जो पहली बार आवेदन से चूक गई थीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द ही पोर्टल खोलने का आश्वासन दिया है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment