---Advertisement---

कांग्रेस की देरी से भाजपा को फायदा, रायपुर निगम चुनाव में नए चेहरे पर दांव

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जबकि कांग्रेस अब तक अपनी सूची जारी नहीं कर पाई है। मंगलवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। कांग्रेस की इस देरी से भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है, क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रचार के लिए कम समय मिलेगा।

भाजपा की सूची में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। आरक्षण प्रक्रिया के चलते कई पुराने नेताओं के वार्ड महिला या वर्ग विशेष के लिए आरक्षित हो गए, जिससे नए उम्मीदवारों को मौका मिला है। हालांकि, कुछ वार्डों में पूर्व पार्षदों की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है।

महापौर पद के लिए रायपुर में भाजपा की मीनल चौबे और कांग्रेस की दीप्ति दुबे के बीच कड़ा मुकाबला है। मीनल चौबे तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हैं। भाजपा ने इस बार 50% सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है।

कांग्रेस की सूची में हो रही देरी और भाजपा के समय पर किए गए ऐलान से रायपुर का राजनीतिक परिदृश्य भाजपा के पक्ष में नजर आरहा है।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment