---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा आज

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता की जायेगी जिसमे होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था और चुनाव फरवरी के अंत तक संपन्न होने की संभावना है।

EVM और बैलेट पेपर से होंगे चुनाव

इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस बदलाव के लिए अधिसूचना जारी की है। 2019 के पिछले निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, लेकिन अब EVM से चुनाव कराए जाएंगे।

आरक्षण प्रक्रिया पूरी, महिला आरक्षण पर जोर

14 नगर निगमों में से 10 में चुनाव होंगे। 192 नगरीय निकायों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार 5 नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण मिला है। 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जिनमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, और सामान्य वर्ग की महिलाएं शामिल हैं।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment