---Advertisement---

अयोध्या रामलला के दर्शन करने जाएंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सदस्य आज अयोध्या पहुंचा कर श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु साय माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल टोकरी भी उपहार स्वरूप ले जाएंगे और रामलला को अर्पित करेंगे। 

मिली जानकारी एक मुताबिक, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और उनके सभी मंत्री एक चार्टड विमान से अयोध्या पहुंचेंगे।इसके लिए 22 सीटर विशेष विमान की व्यवस्था की गई है। वहां रामलला के दर्शन एक बाद मुख्यमंत्री सुगंधित विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

इससे पहले इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा था शनिवार को अयोध्या जाने की बात तय की गई है और यह एक दिवसीय यात्रा होगी, राम लाला के दर्शन के बाद शाम तक सभी मंत्री वापस लौट आएंगे

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment