---Advertisement---

राहुल गांधी के खिलाफ विदेश में रची जा रही हमले की साजिश

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को एक ऐसा दावा किया है जिसके बाद सनसनी फ़ैल गई है। उनका कहना है कि विपक्ष नेता राहुल गांधी पर हमला हो सकता है। उनका दावा है कि इंडिया ब्लॉक के नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही है।  

संजय राउत ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर लोकतंत्र के मुद्दों को उठा रहे हैं। सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। इसलिए हमें नतीजे भुगतने होंगे, हम इसके लिए भी तैयार हैं। बीजेपी हमेशा की तरह अब भी असंवैधानिक काम करने से नहीं कतरा रही। राहुल गांधी और हम सब के खिलाफ साजिश रची जा रही है वो भी विदेश में।   

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में हमारे साथ कुछ भी हो सकता है। राहुल गांधी पर और हमारे ऊपर हमला हो सकता है। राहुल गांधी ने अमित शाह और मोदी को पीछे छोड़ दिया है, सरकार की नींद उड़ा दी है। इसलिए गैंगस्टरों की मदद से हमला किया जा सकता है

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment