---Advertisement---

हाथरस पहुंच सत्संग हादसे में मारे गए परिजनों से मिले राहुल गांधी, दिया मदद का भरोसा

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मरने वालों की संख्या 121 हो गई है। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह हाथरस पहुँच कर सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों और घायलों से मिल कर उनका हाल जाना। इस मुलाकात के बाद उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे दिल्ली से राहुल गांधी ने उड़ान भरी। उसके बाद वह अलीगढ़ पहुंचे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। यहां तीन महिलाओं सहित एक 6 साल के बच्चे की मौत हुई है। यहां राहुल गांधी 40 मिनट तक रुके और पीड़ित लोगों का हाल जाना। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे।

आपको बता दें कि हाथरस में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद से ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस पहुंचे थे। वहीं इस हादसे के लिए समाजवादी पार्टी भी भाजपा हमलावर है। 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment