---Advertisement---

संसद के दोनों सदनों को आज संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। लोकसभा का सत्र 24 जून से शुरू हुआ था। सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र है। साथ ही भारी हंगामे के बीच लोकसभा का स्पीकर चुना गया। वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मौजूदा सरकार एनडीए की प्राथमिकताएं सामने रख सकती हैं। 

गौरतलब है कि 18वीं लोकसभा के गठन के बाद यह राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा। पारंपरिक तरीके से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। यहां प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी उनका स्वागत संसद भवन के गज द्वार पर करेंगे। 

यहां से राष्ट्रपति को राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 87 के अनुसार, प्रत्येक लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रपति द्वारा दोनों को सदनों को संबोधित किया जाता है। इस बार भी यही परंपरा कायम रहेगी।

इस अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति सरकार के कार्यक्रमों और नीतियों का ब्यौरा दे सकती हैं। पिछले वर्ष और आगामी वर्ष में शुरू किये जाने वाले योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जायेगा। इसके बाद बाद सरकार द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा। जिसके बाद इस पर चर्चा की जाएगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment