मध्य प्रदेश। लोकसभा 2024 में हुए मतदान का रुझान मंगलवार को तकरीबन साफ हो गया है और मध्य प्रदेश में एक बार फिर भगवा रंग लहरा गया है। यूं कहें कि पूरा प्रदेश भगवा रंग में रम गया है, तो वहीं कांग्रेस को मध्य प्रदेश में जगह नहीं मिल पाई है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में सभी सीटे भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा रही हैं और सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार लगभग जीत की ओर अग्रसर हैं। ऐसे में यह कहना लोगों का गलत नहीं की मध्य प्रदेश भगवा रंग में रम गया है और कांग्रेस को मध्य प्रदेश में जगह नहीं मिल पाई है।
दिल्ली दरवार से कटा एमपी कांग्रेस
जो परिणाम आ रहे है उससे दिल्ली दरबार में एमपी कांग्रेस का एक भी प्रतिनिधि नजर नही आएगा। यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस पार्टी को मध्य प्रदेश में इस तरह से हार का सामना करना पड़ रहा है। साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली थी और महज छिंदवाड़ा लोकसभा सांसदी सीट से एक सांसद चुनकर मध्य प्रदेश से दिल्ली दरबार पहुंचा था। इस बार तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला और आगामी 5 वर्षों तक मध्य प्रदेश का दिल्ली दरबार में कोई प्रतिनिधित्व कांग्रेस का नहीं रहेगा।