---Advertisement---

हमारा लक्ष्य संविधान की रक्षा करना:भाजपा इसे हटाना चाहती है:” राहुल गांधी , बोले-BJP के पास जेल भेजने के लिए कांग्रेस नेताओं की लिस्ट है

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार (18 मई) की शाम दिल्ली के चांदनी चौक में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इस संविधान की रक्षा करना है। क्योंकि यही आपका भविष्य है, आपका सपना है और आपकी दिल की आवाज है। बीजेपी और पीएम मोदी चाहते हैं कि संविधान चला जाए। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया। कांग्रेस नेताओं की भी एक लिस्ट है। दिल्ली से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राहुल ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने 30-35 इंटरव्यू दिए हैं। कुछ पत्रकारों ने मुझे लिखा और सार्वजनिक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर कहा कि लोकतंत्र में बहस होनी जरूरी है और आपको राहुल गांधी के साथ बहस करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अगर पीएम डिबेट करने आए, तो मैं उनसे पूछूंगा कि आपका अडाणी से क्या रिश्ता है। आप इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर ‘चंदे का धंधा’ क्यों चला रहे हैं। आप किसानों के खिलाफ काले कानून क्यों लेकर लाए। कोरोना में जब लोग मर रहे थे, आपने थाली बजाने के लिए क्यों कहा।

कांग्रेस के पास दिल्ली की 3 लोकसभा सीट

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली की 7 लोकसभा सीट में से AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग हुई है। कांग्रेस के पास तीन सीटें हैं। जिसमें नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, चांदनी चौक से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को चुनाव होना है। 28 अप्रैल को दिल्ली के कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दिया था, 5 मई को वे भाजपा में शामिल हो गए। लवली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 30 अप्रैल को देवेंद्र यादव को दिल्ली इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment