---Advertisement---

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव, सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ रेस में आगे

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) मिलने जा रहा है, क्योंकि मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज शाम 5 बजे रिटायर हो रहे हैं। उनकी विदाई के लिए विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें नए प्रशासनिक मुखिया के नाम पर मुहर लग सकती है।

मुख्य सचिव की दौड़ में कुल पांच वरिष्ठ IAS अफसरों के नाम चर्चा में हैं — सुब्रत साहू (1992 बैच), अमित अग्रवाल (1993), मनोज पिंगुआ (1994), रेणु पिल्ले और ऋचा शर्मा। इनमें सबसे आगे सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज पिंगुआ को माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मनोज पिंगुआ को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहली पसंद माना जा रहा है, जिससे उनका दावा मजबूत हो गया है। वहीं, सुब्रत साहू का नाम भी मजबूती से सामने आया है। उनका पारिवारिक प्रशासनिक अनुभव और प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े संपर्क उन्हें एक सशक्त दावेदार बनाते हैं। सुब्रत के पिता ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी रह चुके हैं और पीएमओ में ओडिशा के पीके मिश्रा की नजदीकी को भी चर्चा में जोड़ा जा रहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका के बीच हुई मुलाकात को भी मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसे औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसमें प्रशासनिक बदलावों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कैबिनेट में दो खाली मंत्री पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। अब देखना होगा कि नए मुख्य सचिव के नाम पर सहमति कैबिनेट बैठक से पहले होती है या बाद में। फैसला कुछ ही घंटों में सामने आ सकता है।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment