एमपी न्यूज। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के तहत पूर्व कुलपति पर न सिर्फ इनाम घोषित था बल्कि वे भगोड़ा घोषित किए गए थें। विश्वविद्यालय में 19 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में पूर्व कुलपति सुनील कुमार के खिलाफ भी मामला दर्ज है और वे आरोपी बनाए गए है। पुलिस ने पूर्व कुलपति को रायपुर से गिरफ्तार किया है।
छात्र संगठन कर रहे थे विरोध
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सुनील कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छात्र संगठन मांग कर रहा था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास में प्रदर्शन करके गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और अंततः पूर्व कुलपति को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
19 करोड़ से ज्यादा का है घोटाला
जानकारी के तहत पुलिस ने 3 मार्च को घोटाला मामले में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तो वहीं उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया। जानकारी के तहत 19.4 करोड रुपए गलत तरीके से निजी खातों में ट्रांसफर करने का यह मामला है। इसमें दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी की गई थी। तो वहीं आरबीएल बैंक के पूर्व कर्मचारी कुमार मयंक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुलपति की गिरफ्तारी होने के बाद अभी इस मामले में पूर्व रजिस्टर आरएस राजपूत, सेवानिवृत्ति फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा फरार चल रहे हैं और पुलिस इन पर भी इनाम घोषित किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है।