---Advertisement---

MP में भारी बारिश से 400 सौ साल पुरानी दीवार गिरी, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, दो घायल

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया के खलका पुरा इलाके में भयानक हादसा हुआ है। यहां हो रही लगातार बारिश के कारण एक घर से सटी पुरानी दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि यह 400 सौ साल पुरानी दीवार थी। इस दीवार के गिरने से एक ही परिवार के 9 लोग दब गए जिसमे से 7 लोगों की मौत हो गई और दो लोग का उपचार किया जा रहा है। घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है साथ ही चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े 3 बजे की है।  उस समय बहुत तेज आवाज आई। बाहर निकलकर तो देखा तो एक घर से सटी पुरानी दीवार गिर गई थी। घटना को देखते ही सब लोग अपने घरों से बाहर आ गये और तत्काल घर में दबे लोगों की मदद करने लगे।  उन लोगों तत्काल द्दो लोगों को मलबे से निकाल लिया। डॉयल 100 को फोन लगाया तो एक पुलिसकर्मी पहुंचा और लोगों को निकालने में मदद करने लगा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। वहीं स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू की गति धीमी होने का आरोप लगाकर सुबह करीब 8 बजे हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। हालांकि, कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी 7 शवों को बाहर निकाल लिया गया।

लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 4 बजे से राहत कार्य शुरू है लेकिन इन लोगों ने के भी आदमी को मलबे से नहीं निकाला।  वहीं पुलिस का कहना है कि रास्ता संकरा होने के कारण कोई बड़ा वाहन नहीं आ पा रहा है इसलिए राहत कार्य में बंधा पहुँच रही है।

वहीं दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रशासन को राहत कार्य में तेजी के निर्देश दिए साथ ही यह भी निर्देश दिए कि ईस घटनाओं को निपटने के लिए प्रशासन को हर समय तैयार रहना चाहिए।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment