---Advertisement---

केदारनाथ में लैंडस्लाइड, यात्रा कर लौट रहे पांच यात्रियों की मौत

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक एक लैंडस्लाइड में  दर्शन कर लौट रहे पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। उसमे घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अचानक से केदारनाथ धाम मार्ग पर सोन प्रयाग के नजदीक पहाड़ी का हिस्सा भरभरा कर धंस गया। पहाड़ी का हिस्सा गिरने से वहां से गुजर रहे कई लोग दब गएजिसमें धार जिले के राजोद के नजदीक झिंजोटा और निपानिया के भी तीन लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। रहत दल को मलबे से तीन लोग घायल मिले जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में बांधा आई। जिसके बाद टीमों ने राहत कार्य रोक दिया। वहीं मलबा गिरने के बाद से उधर की आवाजाही बंद है।

आज सुबह जब मौसम साफ़ हुआ तब दोबारा राहत कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीमों एक और महिला अचेत मिली जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अब तक इस हादसे में पांच जाने गईं हैं।

 

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment