---Advertisement---

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल को तबियत बिगड़ी, AIMS में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। फिलहाल अस्पताल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखे गए थे राज्यपाल 

मिली जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2022 में भी उन्हें बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय भी उनकी तबियत ज्यादा खराब जो गई जिसकी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया था।

अपको बता दें कि मंगु भाई पटेल एक आदिवासी नेता हैं। मंगू भाई पटेल का राजनीतिक करियर काफी लंबा है। वह पहली बार 1990 में विधानसभा सदस्य चुने गए। वह1990 से 2012 तक नवसारी विधानसभा क्षेत्र से और 2012 से 2017 तक गणदेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2013 में उन्हें गुजरात विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं 6 जुलाई 2021 को उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल न्युक्त किया गया। मंगु भाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें और वर्तमान राज्यपाल हैं।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment