नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर आ रही खबरों के बीच आखिरकार शनिवार की देर रात देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। जानकारी के तहत कई राज्यों में राज्यपालों का कार्यकाल पूरा हो गया था तो वही देश के पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया और यहां राज्यपाल के साथ ही प्रशासक की भी नियुक्ति की है।
इन राज्यों में राज्यपालों की हुई नियुक्ति
– हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
– लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।