---Advertisement---

स्वामी विवेकानंद पर बनी विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अनावरण

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” की शुरुआत की और विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण किया।

यह रंगोली 18 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनाई गई, जिसे इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम ने तैयार किया। इसमें स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गईं। इसे बनाने में 4,000 किलो रंग और 48 घंटे से अधिक समय लगा। इस अद्भुत कृति को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सीएम यादव पर फूलों की बारिश की, जिसे देखकर उन्होंने भी बच्चों पर पुष्प वर्षा की। सीएम ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और बच्चों से बातचीत की। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति गीत गूंजते रहे।

सीएम यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। युवा शक्ति मिशन के तहत प्रदेश के युवाओं को नए अवसर और विकास का मार्ग मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ज्ञान” (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) की अवधारणा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस आयोजन में शिखा शर्मा की रंगोली कला ने देश और प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया। शिखा 70,000 से अधिक बच्चों को कला सिखा चुकी हैं और “रंगोली क्वीन” के नाम से मशहूर हैं। यह कार्यक्रम भोपाल और मध्य प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक बना।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment