सतना। एमपी के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोढ़ी चौकी की पुलिस सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को लेकर जो जानकारी आ रही है, उसके तहत पोढ़ी चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी अपने पुलिस कर्मियों के साथ सूरज पटेल नामक आरोपी को सतना न्यायालय लेकर जा रहे थें। जहां सोहावल मोड़ के पास अनियंत्रित हुआ पुलिस का बोलेरो वाहन पेड़ से टकरा गया। जिसमें पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि नशा तस्कर सूरज पटेल सुरक्षित बताया जा रहा है।
एनडीपीएस का है आरोपी
जानकारी के तहत पोढ़ी चौकी की पुलिस एनडीपीएस एक्ट के आरोप में सूरज पटेल को गिरफ्तार किया था। उसे बोलेरो वाहन से सतना न्यायालय लेकर जा रही थी। जहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी घायलों को सतना जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने एवं पुलिसकर्मीयों के घायल होने की जानकारी लगते ही एसपी आशुतोष गुप्ता समेत पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं।