---Advertisement---

गर्भवती महिला के पेट से निकला ढाई किलो वजनी बालों के गुच्छे, डॉक्टर भी हैरान

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

चित्रकूट। सतना जिले के चित्रकूट के जानकी कुंड स्थित अस्पताल में एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और डॉक्टर ने ऑपरेशन करके महिला के पेट से बाल के गुच्छे निकले हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पेट से बाल के जो गुच्छे निकले है उनका वनज ढ़ाई किलो के तकरीबन है। महिला के आमाशय में मौजूद बालों के गुच्छो को देखकर न सिर्फ डॉक्टर बल्कि सुनने वाले भी हैरान हैं। महिला का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर का कहना है कि इस तरह का उनका यह तीसरा केस हैं जब उन्होंने महिला के पेट में बालों के गुच्छे निकले हैं।

यूपी की रहने वाली है महिला

बताया जा रहा है कि जिस महिला के पेट से बालों के गुच्छे निकले है। वह उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली है। महिला को उल्टी आने के साथ ही तरह-तरह की दिक्कत हो रही थी और वह खाना भी नहीं खा रही थी। ऐसे में उन्होंने पहले महोबा में डॉक्टर को दिखाया और फिर चित्रकूट में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर के अपनी समस्या बताई। डॉक्टर ने जांच के बाद महिला का ऑपरेशन किया और उसके पेट से बालों के गुच्छे निकले हैं।

महिला बालों को बना रही थी आहार

महिला डॉक्टर ने बताया कि कई बार ऐसी महिलाएं साइकोलॉजिकल हो जाती हैं और वह बाल जैसी चीज भी खा जाती है। कुछ इसी तरह का केस इसमें भी है और महिला गर्भवती होने के दौरान बालों को खा रही थी। बाल उसके आमाशय में जाकर जमा हो रहे थे, जहां गुच्छे बन कर आमाशय से भर गए थें। महिला डॉक्टर ने बताया कि समय रहते इलाज ना होता तो इससे महिला की जान भी जा सकती थी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment