---Advertisement---

राहुल गांधी देश द्रोही हैं, वह विदेश में बैठकर अपने देश की बुराई करते हैं

By Harshit Shukla

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। वहां उनके द्वारा एक कार्यक्रम में दिए गए बयान की चर्चा भारत में हो रही है। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद बवाल मच गया। उनके इसी बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश की धरती पर जाकर अपने देश की छवि धूमिल करने में लगे हैं। राहुल गांधी देशद्रोह कर रहे हैं।

बता दें, राहुल गांधी इन दिनों अपनी अमेरिका के यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। अपना  इंटरव्यू दे रहे हैं और सरकार की नीतियों पर निशाना साध रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने मीडिया, चुनाव आयोग के साथ साथ भारत की न्याय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। ।

राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि भारत में में हुए हालिया आम चुनाव निष्पक्ष नहीं था। चुनाव को नियंत्रित किया गया था। अगर चुनाव निष्पक्ष होता तो भाजपा को 246 सीट नहीं मिलती। यह चुनाव नियंत्रित था। हमारे पास निष्पक्ष खेल का मैदान नहीं था। हमारे खाते बंद कर दिए गए। तमाम संस्थाओं पर भाजपा का कब्जा था।

इसी बात का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी लागातार हार के बाद मानसिक कुंठा से ग्रसित हो गए हैं राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि वे नेता प्रतिपक्ष है। जब मनमोहन सिंह की सरकार थी तब अटल जी नेता प्रतिपक्ष थे । वो भी विदेश जाते थे भारत की बात करते थे। कभी उन्होंने देश की संस्थाओं या देश की बुराई नहीं की है। राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी को बोलते बोलते अपनी मर्यादा भूल जाते हैं।

शिवराज ने याद दिलाया कि नरसिम्हा राव की सरकार के समय अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष थे। अटल जी जब भी विदेश जाते, भारत की बात करते थे। उन्होंने कभी देश की छवि खराब करने वाली बात नहीं कही। राहुल गांधी भाजपा और नरेंद्र मोदी की बुराई करते-करते देश के ही खिलाफ बोलने लगे हैं।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment