---Advertisement---

रातों रात गायब हुआ जिले के प्रसिद्ध मंदिर से शिवलिंग, जानकारी लगते ही लोगों के उड़े होश, लोगों ने खोजा तो यहां मिले, जानें पूरा मामला

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

शहडोल। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। प्रदेश के शहडोल जिले से अलग ही मामला सामने आया है। अब तक बदमाश मंदिरों में धावा बोल सोने-चांदी के मुकुट और गहने चुराते थे यहां तो भगवान पर ही हाथ साफ कर दिया। भगवान की चोरी से लोगों में आक्रोश है। पुलिस पहुंची और लोगों के साथ खोजबीन की तो कुछ दूर में मिले। मामला जिले के सोहगपुर पुरानी बाउली शिव मंदिर का है। बदमाशों ने शिवलिंग सहित त्रिशूल गायब कर दी। मंदिर से शिव लिंग गायब होने की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। संदेह के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो शिवलिंग कीचड़ के पास पानी में डूबा हुआ मिला। मंदिर के आसपास नशीले कफ सीरप की खाली शीशी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने इस घटना को दिया अंजाम होगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment