नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर थाने पर पथराव करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त एक्शन लिया। उपद्रव करने वाले करीब 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि वहीं, दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इस घटना के मुख्य आरोपी पूर्व सदर शहजाद अली के मकान पर मध्य प्रदेश प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया। अब इस घटना पर राजनीति शुरू हो चुकी है।
गिरिराज सिंह बोले
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। शहजाद अली के मकानों पर चले बुलडोजर एक्शन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिख कि सरकार ने पत्थर फेंकने वालों के लिए और ज्यादा पत्थरों का इंतजाम कर दिया है। बहुत सारे पत्थर, पत्थर ही पत्थर।
गिरिराज सिंह की इस पोस्ट पर लोग अपने अपने कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार ने जो किया वो सही किया। वहीं कुछ का कहना है कि दोषी को सजा कानून के हिसाब देने चहिए।
अपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छत्रपुर थानें कोतवाली पर ज्ञापन सौंपने गए सैकड़ों लोगों ने पत्थरबाजी की थी। जिसमे तीन पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हुए थे। तब सीएम मोहन यादव ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई थी।