रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों लिए आज मतदान हुआ। मदतान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया।
सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन कुछ क्षेत्रों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। मतदाताओं को वोट डालने के लिए 18 तरह के पहचान पत्र मान्य किए गए हैं।
दोपहर 12 बजे तक दुर्ग जिले में 27.28% मतदान दर्ज किया गया। नगर पंचायत पाटन में सबसे अधिक 45.35% मतदान हुआ, जबकि दुर्गा नगर निगम में 24.28% मतदान दर्ज हुआ। रिसाली नगर निगम के वार्ड उपचुनाव में 31.65% और भिलाई चरोदा नगर निगम के देवबलोदा वार्ड में 46.50% मतदान हुआ। वहीं रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अगर हम छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर कुल मतदान की बार करें तो शाम चार बजे तक 68.1% मतदान हो हुआ है। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा।
कई जगह से शिकायतें में मिलीं। बिलासपुर में कई मतदाताओं ने शिकायत की कि उनका नाम उनके मूल वार्ड से हटाकर किसी अन्य वार्ड में जोड़ दिया गया, जिससे उन्हें मतदान में परेशानी हुई। इस बात मतदाताओं ने चुनाव में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान किया। आपको बता दें कि महापौर के लिए 79, पार्षद के लिए 1,889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।