---Advertisement---

जेपी नड्डा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य मंत्री के बाद अब बने राज्यसभा में नेता सदन

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद बन गए हैं। वह पहले राज्यसभा में यह जिम्मेदारी निभाग रहे थे। जेपी नड्डा पिछले चार साल से राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरी बार लगातार एनडीए की सरकार बनने के बाद उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिमरिषद में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है। जेपी नड्डा 9 नवंबर 2014 से 30 मई 2019 तक स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। पीएम मोदी की कैबिनेट में वह हिमाचल प्रदेश से इकलौते मंत्री हैं। अब उनको राज्यसभा के नेता सदन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है।

पीएम मोदी की शपथ में लगे जय श्री राम के नारे

पीएम मोदी ने संसद सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस दौरान भाजपा के सांसदों का जोश बहुत हाई था। उनके शपथ लेने के दौरान सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए। उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

इन मंत्रियों ने ली हिंदी में शपथ

उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी हिंदी में ही शपथ ग्रहण की।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment