मुंबई वेदर। सोमवार को मुंबई का मौसम बिगड़ गया और शाम मुंबई में देखते ही देखते तूफानी हवाएं चलने लगी। जिससे मुंबई के घाटकोपर में स्थित पंतनगर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास तेज हवा और बारिश की वजह से बड़ी होर्डिंग और सेट हवा में लहराते हुए नीचे गिर गया। बड़ी होर्डिंग और सेड की जद में आने से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है इस हादसे में कई लोग फंसे हुए हैं वही खराब मौसम के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तकरीबन 66 मिनट तक हवाई सेवाओं का संचालन बन रहा। इतना ही नही इस घटना से घाटकोपर बसवा मेट्रो ट्रेन का संचालन भी प्रभावित रहा।
होगी कार्यवाही
अवैध होल्डिंग गिरने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस के कर्मचारियों के साथ ही रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन चलाया है। वही घायलों को रजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने होडिंग कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है।