राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारतीयों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण उसमें बैठे बच्चें समेत 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि हादसे में तकरीबन 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के तहत यह हादसा रविवार की रात राजगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर पीपलूंदी के पास हुआ है। जो जानकारी आ रही है उसके तहत मोतीपुरा से ट्रैक्टर ट्राली में एक बारात राजगढ़ के कुमारपुर जा रही थी। जहां बेकाबू हुआ ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी और ट्राली में बैठे लोग उसके नीचे दब गए। जानकारी के तहत ट्रैक्टर ट्राली में 30 से 40 बाराती सवार थें। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी लगते ही रात में प्रशासन ने रेस्क्यू चलाया और जेसीबी की मदद से ट्राली के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में ले गई।
राष्ट्रपति और सीएम ने जताया दुख
राजगढ़ में हुए इस भीषण हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल में लिखा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत की समाचार बहुत ही दुखदाई है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। जिन्होंने इस घटना में अपनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन को हर संभव मदद की निर्देश दिए हैं।