---Advertisement---

हैवान बना पति: चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से की हत्या, शव के 14 टुकड़े कर फेंका, हालत देख पुलिस भी रह गई सन्न

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

भोपाल। चरित्र संदेह के चलते भोपाल में एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो से ले जाकर 2 किमी दूर अरवलिया स्थित खंती में जला दिया। बचे अवशेषों को दफनाने की कोशिश भी की। बाद में अवशेषों को चाकू से टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने खंती से महिला की खोपड़ी, पैर और पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। महिला 21 मई को लापता हो गई थी। तब से बीते 12 दिनों से उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक हत्या से पहले आरोपी पति ने महिला को गांव में मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर घुमाया भी था, फिर मार दिया। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक सानिया खान (22) की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज कराई गई थी। तभी से पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना गायब था। मुखबिर की सूचना पर नदीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शुरुआत में गुमराह किया। सख्ती से पूछताछ करने पर शनिवार को उसने पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया। साथ ही शव को जलाकर फेंकने की जानकारी दी। डीएसपी मंजू चौहान ने बताया- चरित्र संदेह के चलते महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो में ले जाकर जलाया गया। बचे अवशेषों को दफनाने की कोशिश की गई। मौके से मिले अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

चरित्र संदेह के चलते कई बार की मारपीट

महिला के ममेरे भाई अनस ने बताया कि सानिया की मां की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। पिता वसीम खान अपनी दूसरी बेटी के साथ रहते हैं। ऐसे में सानिया की परवरिश नानी ने ही की। नानी के घर से ही परेवाखेड़ा में रहने वाले ऑटो चालक नदीम से उसका निकाह 2020 में लॉक डाउन के दौरान हुआ था। शादी के वक्त दहेज में जरूरत के तमाम सामान दिए थे। बावजूद इसके शादी के 5 दिन बाद से ही नदीम ने बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। वह आए दिन उसे घर से निकाल दिया करता था। चरित्र संदेह के चलते कई बार मारपीट कर चुका है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment