---Advertisement---

नीम के पेड़ में रसीले आम… MP में मंत्री के बंगले में अजब नजारा, देखकर सब हैरान

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

भोपाल। क्या आपने कभी नीम के पेड़ पर आम का फल लगते सुना है। जी हां… मध्य प्रदेश के एक मंत्री के बंगले पर प्रकृति का अजूबा देखने को मिला है! जहां कड़वी नीम के पेड़ पर रसीले आम के फल लगे हैं। इस पेड़ पर जब मंत्रीजी की नजर पड़ी तो वह भी हैरान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पेड़ का वीडियो भी शेयर किया है। जिसके बाद से यह पेड़ काफी सुर्खियों में है। दरअसल, मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का निवास भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में B-7 बंगले में है। इस बंगले के आसपास हरियाली बिखरी है, बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगे हुए हैं। इन्हीं में से एक नीम का पेड़ भी है। जिसपर आम के फल लगे हुए हैं।

जब मंत्री प्रहलाद पटेल बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनकी नजर इस पेड़ पर पड़ी। जिसे देखकर मंत्री भी अचंभित हो गए। प्रहलाद पटेल ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल देखकर नज़दीक जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है। आपको बता दें कि इसी साल मंत्री प्रहलाद पटेल को यह बंगला आवंटित हुआ है। इससे पहले यहां शिवराज सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा रहते थे। मुख्यमंत्री आवास के बाद यह बंगला सभी मंत्रियों और शासकीय बंगलों में सबसे बड़ा है। फिलहाल इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment