---Advertisement---

मजदूर की बेटी ने दिखाया साहस: दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने किया शादी से इंकार: कार और 5 लाख देने से मना किया तो वर पक्ष ने की मारपीट की, लड़की थाने पहुंची

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में एक मजदूर की बेटी ने दहेज लोभियों को सबक सिखाते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद दुल्हन से साहस का परिचय देते हुए शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज बारातियों ने दुल्हन के घर पर ही तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार सीहोर के गंज निवासी प्रिया सूर्यवंशी का रिश्ता ग्यारसपुर विदिशा के घनश्याम अहिरवार से तय हुआ था। मंगलवार रात को प्रिया और घनश्याम की शादी थी, बड़ी धूमधाम से बारात लगाई गई बारात के बाद तिलक में दुल्हन के पिताजी ने दूल्हे को 21000 रुपए दिए परंतु दूल्हा इतने पैसे से खुश नहीं हुआ और दहेज में 5 लाख रुपए और फोर व्हीलर गाड़ी मांगने लगा। दुल्हन के पिताजी ने पैसे नहीं होने की बात कह कर दूल्हे से कई मिन्नत की परंतु दहेज लोभी दूल्हा दहेज के लिए अड़ गया। जैसे ही यह बात दुल्हन प्रिया को पता चली दुल्हन ने साहस दिखाया , और दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से ही इनकार कर दिया।

इधर दुल्हन के इनकार करने के बाद दूल्हे और बारातियों ने दुल्हन के घर पर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी, जिससे कई लोगों को चोटे आई है। दुल्हन प्रिया सूर्यवंशी ने कहा कि शादी के दौरान दूल्हे एवं बाराती सभी नशे में थे और हमसे 5 लाख और गाड़ी की मांग कर रहे थे। मेरे पिताजी मजदूर है, इसलिए हम इतने पैसे की व्यवस्था नहीं कर सकते थे। ऐसे दहेज लोभियों से मुझे शादी नहीं करनी थी इसलिए मैंने शादी से इनकार कर दिया है। वहीं पूरे मामले की शिकायत दुल्हन पक्ष ने कोतवाली थाने में की है। फिलहाल दूल्हा फरार बताया जा रहा है, विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment