---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मऊगंज में चुनावी सभा, ऐसा है कार्यक्रम

By Viresh Singh

Published on:

Click Now

रीवा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे मऊगंज जनपद पंचायत मैदान में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला ने इस सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान विशेष वायुयान से रीवा पहुंचेंगे। यहां से वे कार द्वारा मऊगंज की जनसभा में पहुंचेंगे। सभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी शामिल हो रहे है। ज्ञात हो कि मऊगंज को नया जिला बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इसे जिले का दर्जा प्राप्त हुआ, ऐसे में उनकी चुनावी सभा काफी अंहम मानी जा रही है। मऊगंज की सभा में रीवा सांसद भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल भी सभा को सम्बोधित करेंगे। मऊगंज में आयोजित सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीलम मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजवासी पटेल समेत स्थानिय भाजपा नेता हिस्सा लेगें।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment