---Advertisement---

500 करोड़ बजट की Pushpa 2 ने रिलीज से पहले कमाए 1000 करोड़? मेकर्स को मिला तगड़ा ऑफर्स, छा गए अल्लू अर्जुन

By Shashikant Mishra

Published on:

Click Now

निर्देशक सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे है। ‘पुष्पा 2’ का डंका हर जगह बज रहा है। 1 मिनट 8 सैकेंड का पूरा धमाकेदार टीजर देखकर फैंस के रौंगटे खड़े हो गए। इसे यूट्यूब पर लगातार देखा जा रहा है। अभीतक इसके टीजर को 43 मिलियन व्यूज मिल चुके है। हर मिनट पर इसके व्यूज की संख्या बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसके कुछ सीन ही रह गए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 में रिलीज होगी। लेकिन लगता है कि सिनेमाघरों में आने से पहले ही मेकर्स ने जमकर कमाई कर ली है। फैंस फिल्म से जुड़ी हर एक खबर पर अपनी नजर रखते हैं। उन्हें फिल्म से जुड़ी हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच यह जानकारी आई है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ रुपए कमा लिए है।

फिल्म को मिला 1000 करोड़ का ऑफर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक प्रमुख उत्तर भारतीय वितरण कंपनी ने फिल्म के विशेष अधिकार सुरक्षित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का मेकर्स को ऑफर दिया है। 1000 करोड़ के इस ऑफर ने पुष्पा 2 के लिए लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। हालांकि, माइथ्री मूवी मेकर्स ने अभीतक किसी भी ऐसे बोन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

फिल्म की थ्रिएटिकल डील

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 के मेकर्स इसकी थ्रिएटिकल राइट्स डील करने लिए 1,000 करोड़ से भी अधिक की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुष्पा 2 के हिंदी और तेलुगु वर्जन को लेकर चर्चा मजबूत बनी हुई है। वहीं कुछ ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह फिल्म दो ही दिनों में 100 करोड़ का बिजनेस कर लेगी। ‘पुष्पाः द रूल’ की सफलता के साथ अल्लू अर्जुन पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्टार बन जाएंगे। ‘पुष्पा 2’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 500 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है। फैंस ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फहाद फासिल विलेन का किरदार निभाएंगे।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment