मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले पकड़े गए आरोपियों में विक्की 10वी तक की पढ़ाई किया है जबकि सागर आठवीं पास है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जॉइंट कमिश्नर क्राइम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और आरोपियों के पूर्व के रिकार्ड की जानकाली भी ले रही है, कि उनके खिलाफ कोई मामले तो नहीं। खबरों के तहत कंम पढ़े-लिखे होने के बाद वे दोनों फेमस होने के लिए अपराध का रास्ता चुन लिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोली चलाने के लिए अनमोल ने उनसे संपर्क किया था और कहा था कि अगर दोनों सलमान के घर गोली चलाने में सफल हो जाते हैं तो वह मशहूर हो जाएंगे और उन्हें उचित इनाम भी दिया जाएगा।
दो मैगजीन करनी थी खाली
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सलमान के घर के बाहर महज गोलियां चलाकर दहशत फैलाना उद्देश्य था और इसके लिए उन्हें दो मैगजीन खाली करनी थी। एक मैगजीन में पांच बुलेट होती यानी की 10 राउंड गोली चलानी थी।
सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जानकारी के तहत मुंबई पुलिस सीसीटीवी की मदद से जहां आरोपियों की पहचान की वही बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। बताया जाता है कि दोनों आरोपी उक्त क्षेत्र में रैकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिए थें। ज्ञात हो की रविवार की अल सुबह सलमान खान के घर के बाहर बाइक सवरों ने फायरिंग की थी और पुलिस उन्हें गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है।
सीएम शिंदे ने कहा गैंग का होगा खत्मा
फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात किए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोई अंडरवर्ल्ड नही है और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस गैंग का खात्मा करने के लिए सरकार एक्शन ले रही है। शिंदे ने कहा कि एक्टर सलमान खान को सरकार पूरी सुरक्षा दे रही है और सरकार उनके साथ है।